ब्रेकिग न्यूज – 08/07/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :- आज दिनाँक – 08/07/2021 गुरुवार एनसीएल ने कल्याण गतिविधियों को एक नया आयाम देते हुए सिंगरौली रेलवे स्टेशन से अपनी सभी परियोजनाओं तक बस सुविधा की शुरुआत की ।

सी.एम.डी. एनसीएल श्री प्रभात कुमार सिन्हा ने एनसीएल मुख्यालय प्रांगण से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा की शुरुआत की ।
इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री बिमलेंदु कुमार, निदेशक(तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त) श्री आर एन दुबे, निदेशक(परियोजना एवम योजना) श्री एस एस सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ए के श्रीवास्तव, जेसीसी सदस्य श्री पी के सिंह, श्री अजय कुमार , श्री बी एस बिष्ट एवम सीएमओएआई महासचिव श्री सर्वेश सिंह तथा अन्य विभागाध्यक्ष , अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
दो निर्धारित मार्गों से होगा बसों का आवागमन यह बसें दो मार्गों पर चलेंगी । मध्य प्रदेश की सभी परियोजनाओं को जोड़ते हुए एक बस अमलोरी परियोजना से सुबह 5 बजे निकलेगी और निगाही, एनएससी,दुधीचुआ जयंत के रास्ते सिंगरौली रेलवे स्टेशन तक जाएगी ।
दूसरी बस खड़िया से सुबह 4:30 बजे निकलकर उत्तर प्रदेश स्थित सभी परियोजनाओं कृष्णशिला , बीना, ककरी , झिंगुरदा से मुख्यालय होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएगी। रात में आने जाने वाली ट्रेन के यात्रियों के लिए बस अमलोरी से शाम को 7 बजे व खड़िया से शाम को 6:30 बजे चलेगी ।
गौरतलब है कि बसों का समय सिंगरौली से आने जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय के आधार पर निर्धारित किया गया है । ट्रेनों की संख्या बढ़ने की स्थिति में बस के आवागमन में बढ़ोत्तरी की जाएगी ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal