Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नि:शुल्क शिक्षा आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन बढ़ाये गये 09 जुलाई तक सत्यापन कार्य 10 जुलाई को अंतिम तिथि, मूल दस्तावेज करें प्रस्तुत

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/06/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार “शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत” शैक्षिक सत्र 2021 -2022नि:शुल्क में प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा नर्सरी/एलकेजी/यूकेजी/कक्षा 1 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/ पिछड़ा वर्ग/सामान्य और बीपीएल कार्डधारी के अभिभावकों के बच्चों के नि:शुल्क शिक्षा आरटीई के तहत पोर्टल ऑनलाइन आवेदन अब समय बढ़ाकर 9 जुलाई 2021 तक किये जायेंगे और वही दिये गये आवेदन पत्रों का सत्यापन का कार्य अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 तक जिले भर में किया जायेगा।

वही बैढन क्षेत्र के आसपास के अभिभावक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में सत्यापन का कार्य 15 जून से शुरू होकर अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 तक सत्यापन का कार्य चलेगा जिसमें अभिभावक जो ऑनलाइन के समय कागजात जमा किये हैं उसके मूल (ओरिजनल) दस्तावेज साथ में लाना आवश्यक है जो 10 जुलाई 2021 तक सत्यापन का अंतिम तिथि है निर्धारित है और वही रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन एवं स्कूल में प्रवेश हेतु 16 जुलाई से 26 जुलाई 2021 तक होगा ।

वही बताया जा रहा है कि सिंगरौली जिले भर में कुल लगभग 49 जन शिक्षा केंद्र है और वही बैढन विकास खंड में कुल 17 जन शिक्षा केंद्र हैं और सभी जन शिक्षा केंद्रों में सत्यापन का कार्य अंतिम तिथि 10 जुलाई तक है वही अभिभावक अपने – अपने नजदीकी क्षेत्र के विद्यालयों में सम्पर्क करें ।

मौके पर बैढ़न बीआरसीसी अशोक शुक्ला, अध्यापक योगेंद्र सिंह, रवि सिंह, सीएल शाह, संतोष पाण्डेय सहित कई भारी सँख्या में आये हुये अभिभावक उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...