
ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/06/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय में पदस्थ आज दिनांक 30/06/2021 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी और सफाई मित्रो द्वारा स्वागत कर ढोल नगाड़े व गाजे – बाजे के साथ विदाई समारोह जुलूस निकालकर अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड बैढन उपकार्यालय परिसर में हुये सेवानिवृत्त रामकली को माल्यार्पण कर श्री फल साल देकर मुंह मीठा कराते हुये सम्मानित किया गया ।
नगर निगम में पदस्थ रामकली उम्र 60 वर्ष जो होनहार एवं तेज तर्रार महिला सफाई संरक्षक के रूप में साड़ा से नगर निगम में 1984 से लेकर 2021 तक कुल लगभग 37 साल सेवाये दी है ।
उक्त विदाई समारोह अवसर पर स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, दिनेश कुमार दुबे, अजीत भारती, रामशरण, रामदास पारोचे, छोटू, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक राजू, अशोक त्रिपाठी, मनोज सहित अन्य सफाई मित्र उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal