Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संयुक्त मोर्चा ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुये 3 कृषि कानून एवं बिजली संशोधन अध्यादेश वापस करने व एमएसपी पर गारंटी देने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को मांग पत्र का सौपा ज्ञापन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) किसान विरोधी कानून रद्द करवाने बिजली संशोधन अध्यादेश 2021 को वापस लेने और एमएसपी की कानून गारंटी की मांगों को लेकर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय राजीव चौक (माजन मोड़) बैढन से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुये जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय एवं नायब तहसीलदार दिव्या सिंह को माँगपत्र ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन में कहा गया है कि 14 जून 2021 को किसान आन्दोलन के 200 दिन पूरे हो गये और वही किसानों ने न केवल कड़ाके की ठंडी बल्कि विनाशकारी तूफान, चिलचिलाती गर्मी का भी सामना किया है और बारिश की शुरूआत हो चुकी है लगभग 5 सौ साथी इस आन्दोलन के दौरान भगवान को प्यारे हो गये हैं और वही कारपोरेट समर्थ केन्द्र सरकार इन कानूनो के साथ घृणास्पद 4 श्रम संहिताओं को धक्का देने पर लगातार आमादा है । 

वही 26 जून को हुये विरोध प्रदर्शन में पूरे भारत में जिला/तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन के अलावा विभिन्न राज्यो के राज्य भवनों पर धरना प्रदर्शन किया गया है। 

सिंगरौली जिले में किये गये प्रदर्शन में ट्रेड यूनियनों ने मांग किया है कि 04 श्रम संहितायें 03 कृषि कानून, विद्युत संशोधन अध्यादेश – 2021 निरस्त किया जाये एमएसपी की गारंटी दी जाये और वही समय सीमा के अंदर टीकाकरण हो और सभी जरूरतमंदों को प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह 10 किलो मुफ्त खाद्यान्न और गैर आयकर भुगतान करने वाले परिवार को 7500/- रुपये देय हो। 

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और सरकारी विभागों के निजीकरण की नीति वापस हो और कोविड- 19 के दौरान दिन रात काम करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को फ्रंटलाईन स्टाफ के रूप में व्यवहार किया है और तदनुसार क्षतिपूर्ति दी जाये और साथ ही आशा आंगनबाडी कर्मी स्वच्छता कर्मी सहित सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को 50 लाख रूपये का बीमा कोविड -19 के कारण मरने वाले मजदूरों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देय हो ।

उक्त विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से उपस्थित कामरेड संजय नामदेव, अशोक धारी, रामलल्लू गुप्ता, अवधेश दुबे, राजकुमार शर्मा, अशोक पाण्डेय, अरुण सिंह, भगवान आश्रय नामदेव, श्रवण विश्वकर्मा राकेश शर्मा, सुनैना, फूलकली, अरविंद शाह, जिंदलाल वर्मा, राने साकेत सहित एक सैकड़ा की संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...