Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिँह ने डायल 100 के चालकों व पुलिस जवानों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश।

📡हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने आज डायल 100 के चालकों एवं उसमें कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों के साथ एक बैठक की इस दौरान उन्होने अवश्यक निर्देश भी दिये ।

मीटिंग में मौजूद जिला पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने मीटिंग के दौरान डायल 100 में कार्य करने वाले चालक को लोगों एवं फरियादियों के साथ शालीनता का व्यवहार करने हेतु कहा गया ।

वही प्रत्येक स्थिति में डायल 100 वाहन में आरक्षक, प्रधान आरक्षक या एएसआई की ड्यूटी लगाना अनिवार्य होगा और साथ ही कोई भी कर्मचारी किसी से भी अभद्र व्यवहार नही करेगा अगर शिकायत मिलती है तो बिना थाना प्रभारी को सूचना दिये इवेंट में नही जायेगा और वही नि:संदेह डायल हंड्रेड ने कई सराहनी कार्य किये है लेकिन कुछ लोगो की गलतियों के कारण पुलिस की छवि खराब होती है और इन ब्यवस्थाओ मे सुधार को लेकर पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन उमेश जोगा के निर्देश पर बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज जिले के डायल 100 के कर्मचारियों की आवश्यक बैठक दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैं बुलायी गयी और इस बात के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भी दिये है श्री सिंह ने कहा कि सभी थाना प्रभारी ध्यान दें कि अपने डायल 100 कर्मचारी घटनाओं के दौरान जनता के साथ दुर्व्यवहार न करें और साथ ही प्रत्येक वाहन में एक एएसआई या प्रधान आरक्षक प्रभारी होना चाहिये जिसमें ड्यूटी के दौरान पर्याप्त कर्मचारी हों और उन्हें घटना स्थल पर जाने से पहले हमेशा थानों में सूचित करना चाहिये और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त स्टाफ की मांग करें।

वही केवल होमगार्ड अकेले वाहन में चलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये और सभी वाहन चालक निर्धारित वर्दी में ड्यूटी में रहे एवं किसी भी स्थिति में डायल 100 को छोड़कर न जाये एवं मादक द्रव्यों का सेवन कतई न करें ।

उक्त बैठक बैठक के दौरान सीएसपी देवेश कुमार पाठक, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं थानों के डायल 100 में कार्य करने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...