Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर पालिक निगम सिंगरौली “सूत्र सेवा” सिटी बस संचालित बस संचालकों द्वारा 25 कि.मी. की दूरी का किराया 47 रुपये की जगह पर 80 से 100 रुपये की वसूली यात्रियों में रोष, प्रशासन से हस्तक्षेप करने की लगायी गुहार

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली अमृत जल के तहत सिटी बस का संचालन बैढ़न से मोरवा नगर निगम सिंगरौली प्रशासन की देखरेख में प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा संचालित है और वही यात्री बताते हैं कि मात्र 25 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 80 रुपये से 100 रुपये तक प्रति यात्री से मनमानी तरीके से वसूली की जाती है यात्रियों में अधिक किराया वसूली को लेकर काफी रोष व्याप्त है ।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा बैढन से मोरवा तक प्रति यात्री से मात्र ₹47 रुपये 50 पैसा किराया ही निर्धारित है और इसके बावजूद मनमानी तरीके से बस संचालको द्वारा प्रति यात्री से 80 रुपये लेकर से ₹100 रुपये किराया मनमानी तरीके से वसूला जा रहा है ऐसे में यात्रियों में काफी आक्रोश है ।

वही यात्री बताते हैं कि टिकट भी दिया जाता है टिकट मांगने पर परिचालक द्वारा बदतमीजी तरीके से पेश आते हैं यहां तक कि मारपीट करने के लिये उतारू होकर बस से उतारने तक की धमकी दे डालते हैं ऐसे में नगर निगम प्रशासन के ऊपर सवाल उठना लाजमी है ? अक्सर देखा जाता है कि सिटी बस के अंदर किराया सूची नहीं लगा रहता है न ही टिकट काटने वाली मशीन रहता है और वही सिटी बस के चालक – परिचालक के ड्रेस वगैरह पहन कर नहीं रखते हैं पता ही नहीं चलता है कौन चालक है – कौन परिचालक है आये दिन बस किराया को लेकर तू तू – मैं मैं की स्थिति उतपन्न होती रहती है ।

इनका कहना है

जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम प्रशासक राजीव रंजन मीणा से बस किराये के संबंध फोन से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि कार्यवाही करते है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...