
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/ किसान आंदोलन को लेकर कामरेड संजय नामदेव राज्य परिषद सदस्य
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश ने सभी पार्टी साथियों और किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों और महिलाओं से निवेदन किया है कि 26 जून को किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में भी धरना आंदोलन होगा आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन करें।
यह धरना आंदोलन कलेक्ट्रेट के सामने 12:00 बजे दिन से 4:00 बजे तक होगा और महामहिम राष्ट्रपति के नाम से कलेक्टर सिंगरौली के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जावेगा जिसमें तीनों काले कानून रद्द करने एमएसपी को कानूनी रूप देने बिजली विधेयक को वापस लेने आदि के बारे में उल्लेख होगा। सिंगरौली जिले के निगरी, सरई,बरगवा,वैधन,तियरा, खम्हरिया आदि क्षेत्र के पार्टी साथी और किसानों से निवेदन है कि 26 तारीख को सिंगरौली कलेक्ट्रेट पर अवश्य पहुंचे यदि संभव हो तो अपने अपने क्षेत्र में धरना आंदोलन को आयोजित करें और दिल्ली में बैठे किसानों के धरना आंदोलन को समर्थन करें तथा देश की किसानों के मांगों का समर्थन करें।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal