
राजकुमार सिंह/उमेश सागर की रिपोर्ट
हिम्मत समाचार/सोनभद्र/शक्तिनगर/23/06/2021एन सी एल खड़िया परियोजना अंतर्गत शौच के लिए गए चार बच्चे में से तीन की मौत एक घायल हो गया बताया जा रहा है की खड़िया परियोजना की निकलने वाली ओवी एरिया में चार बच्चे शौच करने गए थे जहाँ तेज पानी के बहाव के कारण ओवी धस गया और बच्चे उसमें बह गये घटना की खबर सुन कर बच्चो के परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगो ने दी पुलिस को सूचना।।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय व परिवार के लोगो ने शक्तिनगर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर ओवी में धसे बच्चो को नाले से पुलिस ने बाहर निकाला जिसमे से तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी जिसमे से एक को जीवित निकाल लिया गया जिसका इलाज जारी है।। सुरक्षित निकले मृतक 3 बच्चो समेत 1 घायल युवक पास के हर्दवा बस्ती का निवासी बताया जा रहा है जब कि मृतक तीनो बच्चो की भी पहचान कर ली गयी है 13 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामसिया साहू12 वर्षीय विक्की पुत्र विश्वनाथ पटवा 13 वर्षीय दीनानाथ पुत्र विश्वनाथ पटवा निवासी हरदवॉ बस्ती शक्तिनगर का बताया जा रहा है।
आप को बता दे कि इस पूरे ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस के साथ स्थानीय लोगो की सराहनीय भूमिका रही।।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal