Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हितग्राही को सीएम हेल्प लाइन 181 पर शिकायत करना पड़ा महंगा नगर निगम अधिकारी के निर्देश पर कटा नल कनेक्शन, गुंडागर्दी आयी सामने मामला पहुंचा कलेक्टर कार्यालय, दर-दर भटकने को है मजबूर

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली घनी आबादी इलाका वार्ड. 41 गनियारी के कई इलाकों में नगर निगम द्वारा लाखो रुपये खर्च कर अमृत नल जल के तहत हुये पानी पाइप लाइन कनेक्शन के द्वारा नलों में पानी बहुत कम आने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है वहीं कई बार नगर निगम के अधिकारियों से लिखित और मौखिक में संपर्क साधा गया है वही गनियारी क्षेत्र के कई इलाकों में कुछ देवरा पानी टंकी से सप्लाई है वही कुछ बड़े हनुमान मंदिर टँकी से सप्लाई है और कुछ बलियरी पानी टंकी से सप्लाई जारी है ।

वही गनियारी क्षेत्र के कई इलाके में देवरा टंकी से जो अमृत नल जल योजना के तहत लगे हुये नल कनेक्शन में बहुत धीमा व कम पानी आता है ।

यह पहली – दूसरी शिकायत नहीं है गनियारी क्षेत्र के सैकड़ों घरों में हुये नल कनेक्शन में बहुत धीमा व कम पानी आने की शिकायत बराबर बनी हुयी है ।

ऐसे में एक मामला ताजा आया है कि हितग्राही मुन्नालाल साकेत स्व. बंशुलाल साकेत (प्लाजा के पीछे) गनियारी के द्वारा नगर निगम के अधिकारी से मौखिक शिकायत कई बार की गयी थी कि लगे नल कनेक्शन में पानी कम आता है जिसको लेकर के नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सुधार नहीं कराया गया था जिसको लेकर के सीएम हेल्पलाइन 181 क्र.14016731 शिकायत की गयी थी वहीं नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बोला गया कि सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत करते हो पहले सीएम हेल्पलाइन 181 का शिकायत कटवाओ और वही हितग्राही मुन्ना साकेत द्वारा बार – बार निवेदन करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में लगे पानी नल कनेक्शन को कटवा दिया गया और कहा गया कि शिकायत कहा – कहा करोगे देख लेंगे और वही सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायत से नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा नाराज होकर लगे हुये नल कनेक्शन को पूरी तरह से गड्ढा खोदकर नल को बंद कर दिया गया है ।

इसके बावजूद हितग्राही परेशान होकर जिला कलेक्टर कार्यालय के आवक – जावक शाखा में आवेदन देकर नल में भरपूर पानी आने और सुधार करवाने एवं नल कनेक्शन को बहाल करवाने की लिखित में आवेदन पत्र देकर गुहार लगायी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...