बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार 21 जून से टीकाकरण का महा अभियान जिले में शुरू होगा ।
जिला कलेक्टर के निर्देशन में इसका रोडमैप तैयार किया गया है और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में यह अभियान एक साथ शुरू होगा प्रत्येक सेंटरों पर मोटीवेटर रहेंगे और वही चुनाव ड्यूटी के तर्ज पर सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल अधिकारी भी नियुक्त किये जायेगे और इस महा अभियान में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित सभी धर्मों के धर्मगुरु और अन्य जिम्मेदार नागरिकों के द्वारा टीकाकरण लगवाने हेतु जन जागरूकता किया जायेगा और साथ ही टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने वाले व्यक्तियों का स्वागत किया जायेगा जिससे टीकाकरण को बढ़ावा देने हेतु शपथ भी दिलायी जायेगी और इसी कड़ी में आज कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ अभियान को मूर्त रूप देने हेतु एवं लोगों में जन जागरूकता लाने हेतु धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित हुयी ।
कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा उपस्थित धर्म गुरुओं का स्वागत करते हुये कहा कि आप सब के सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ है आगे भी हम सबको मिलकर तीसरी लहर को रोकना है और लगातार सोशल डिस्टेंडिंग एवं सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा और उन्होंने कहा कि 21 जून को योगा दिवस पर टीकाकरण महा अभियान चलाया जायेगा ।
योगा जहां स्वास्थ्य के लिये उत्तम है वही कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु वैक्सीन टीका कराना अत्यंत आवश्यक है यह जीवन का सुरक्षा चक्र है 15000 व्यक्तियों को टीकाकरण एक दिवस में किया जायेगा और जिले में 800000 लोगों का टीकाकरण कराया जाना है इसके लिये आप सभी अपने माध्यमों से जन जागरूकता करें ताकि इस अभियान में सफलता प्राप्त हो सके और वही बैठक के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संगठनों से टीकाकरण के संबंध में सुझाव लिये गये ।
उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी पी बर्मन, निगम आयुक्त आरपी सिंह सहित जन अभियान परिषद समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु आदि उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
