बढ़ता कारवाँ /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शिक्षा का अधिकार के तहत 2021-22 के लिये गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों में वंचित समूह, कमजोर वर्ग एवम मुख्यमंत्री कोविड-19 “बाल कल्याण योजना” के तहत पंजीकृत अनाथ बच्चो को निःशुल्क प्रवेश देने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है ।
नि:शुल्क प्रवेश प्रारंभ
नर्सरी/केजी -1/केजी – 2 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु के लिये 03 से 05 वर्ष, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र 05 वर्ष से 07 वर्ष तक है ।
वही जो बच्चे पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण सत्र 2020- 21 प्रवेश नहीं हो पाये थे उन्हें इस प्रावधान के तहत जो बच्चे आयु अनुरूप सत्र 2020-21 हेतु पात्र थे उस समय बच्चों को इस योजना का लाभ हो सके और उसको ध्यान में रखते हुये जिन आवेदकों द्वारा सत्र 2020 – 21 हेतु आवेदन किये जायेगे उनकी आयु की गणना दिनांक 16 जून 2020 की स्थिति से की जायेगी ।
आर.टी.ई. के तहत नि:शुल्क प्रवेश प्रारंभ 10 जून 2021 से प्रारंभ होकर अंतिम तिथि 30 जून 2021 तक यह आवेदन अपने क्षेत्र के नजदीकी ऑनलाइन सेवा केंद्र और अपने घर के आसपास ब्लॉक स्तर और नजदीकी विद्यालय में बच्चों को प्रवेश कराने हेतु संपर्क करें और वही लाटरी के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं की सूची 6 -7 जुलाई 2021को खुलने का बताया जा रहा है ।
ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश लेने वाले वाले छात्र/छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये) मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो), समग्र परिवार आईडी साथ में परिवार आईडी, पासपोर्ट साइज की 03 फोटो रंगीन, बीपीएल कार्ड (सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिये) इन सभी दस्तावेज अनिवार्य है ।
यह जानकारी विकासखंड बैढ़न बीआरसीसी अशोक शुक्ला ने दी है और उन्होंने कहा कि प्रवेश कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र के नजदीकी कंप्यूटर केंद्र के माध्यम से कराये ताकि परिजनों को परेशानी न हो और वही आवेदक चाहें तो शिक्षा पोर्टल पर अपने से भी आवेदन कर सकते हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
