बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//सीधी//राघवेन्द्र सिंह गहरवार


BK NEWS//सिंगरौली//सीधी:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के निर्देश में सीधी यूथ कांग्रेस ने जिले में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू किया है जिसकी शुरुआत जिला स्तर पर 27तारीख से की गई जो अनवरत जारी है इसी तारतम्य में आज चुरहट विधानसभा के पटपरा,चुरहट,रामपुर,बघवार,हत्था,पोस्ता,हनुमानगढ़,खड्डी,चकडौर, में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया।


इस दौरान सीधी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ने कहा की आप सभी साथियों से आग्रह है कि,आप भी अपने-अपने कस्बों में निर्धारित समयानुसार “सेनेटाइजर छिड़काव” करवाए और कोरोना की इस जंग में यूथ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू ने कहा की यूथ कांग्रेस लगातार इस प्राकृतिक आपदा कोरोना काल में लोगो को भोजन उपलब्ध कराना,सेनेटाइज करना यूथ कांग्रेस की सराहनीय पहल आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस का बहुत ही सराहनीय एवं काबिले तारीफ कार्य है इस पहल से कोरोना की चैन तोड़ने में मदद मिलेगी यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस जान की परवाह ना करते हुए लोगों की मदद के लिए चुरहट विधानसभा के कोने-कोने में पहुंच रही है और हर संभव मदद कर रही हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal