Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली का बिल माफ करे सरकार – राणा प्रताप सिंह

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//ब्यूरो कार्यालय

BK NEWS:- कांग्रेस ऑफ सोशल वेलफेयर संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बिजली के बिल माफ करने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के कारण लोग बेरोजगार हो गए हैं, ऐसे में बेरोजगार होकर घरों में कैद लोग बिल की भरपाई कैसे करेंगे.

राणा प्रताप ने बिजली के बिल माफ करने की मांग उठाई,उन्होंने ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से लोगों के काम धंधे छूट गए हैं. बेरोजगार होकर घरों में कैद लोग परिवार चलाने में हांफ रहे हैं, आगे राणा प्रताप ने कहा कि महामारी के बीच आर्थिक संकट से जूझ रही मध्यप्रदेश की जनता को राहत देने की जगह वसूली बिजली महकमा द्वारा की जा रही है। लोग इलाज और 2 वक्त के खाने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार का बिजली महकमा बिजली बिल वसूली में जुटा हुआ है,जनता की परेशानियों को भी समझे सरकार।कांग्रेस ऑफ सोशल वेलफेयर संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आम जनता इस समय रोजगार छूटने के कारण वैसे ही परेशान है, ऐसे में बिजली बिल वसूली के लिए उसे और परेशान करना ठीक नहीं।सरकार को अपने खजाने के साथ-साथ जनता की परेशानियों की भी फिक्र करनी चाहिए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...