ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/05/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है और वही आज कोतवाली थाना बैढन अंतर्गत हिर्रवाह गांव में कन्वेयर बेल्ट रोड के पास स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में सब्जी का दुकान लगाया गया था जिसे नगर निगम अमला और कोतवाली पुलिस द्वारा सब्जी दुकान हटाने को लेकर के समझाइस दी जा रही थी ।
तभी कुछ ग्रामीणों ने अचानक पत्थरबाजी कर दी और तभी वही देखते ही देखते मौके पर प्रशासनिक अमला एवं पुलिस के अधिकारी सीएसपी देवेश पाठक, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, कोतवाली टीआई अरुण पाण्डेय, नवानगर टीआई यूपी सिंह, पुलिस आरआई आशीष तिवारी सहित अन्य थाना के पुलिस बल और विशेष पुलिस बल उपस्थित रहे और उपद्रवियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
