Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जुगुल किशोर बागरी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया शोक व्यक्त

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं रैगांव क्षेत्र के वर्तमान विधायक जुगुल किशोर बागरी के आकस्मिक निधन पर मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भइया” ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अजय सिंह ने जुगुल किशोर बागरी को एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव दीन दुखियों की सेवा की वही श्री सिंह ने कहा कि मेरे उनसे व्यक्तिगत और पारिवारिक रिस्ते थे जो दलगत राजनीति से हटकर थे।उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला,उनके निधन से समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है।अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतात्मा को श्री चरणों मे स्थान मिले।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...