Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

म.प्र. में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ भाकपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन 10 मई को कल

बढ़ता कारवाँ/भोपाल/सिंगरैली म.प्र. में स्वास्थ्य सेवाये बुरी तरह से बदहाल हैं और लोग अस्पतालों में जगह – बिस्तर, ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटीलेटर न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं ।

कोरोना से हुई मौते बताया जा रहा है परंतु ये राज्य सरकार की अक्षमता के कारण हो रही हैं जो तैयारी का समय था वह चुनाव प्रचार में निकाल दिया गया और मुख्यमंत्री झूठे दावे करते रहे।

आज हालात यह है कि शमशानों में अंतिम संस्कार के लिये जगह नहीं बची है और आंकड़ों में मौतों को छिपाया जा रहा है और इसलिये स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगामी 10 मई 2021 को पूरे राज्य में प्रतिरोध दिवस मनायेगी।

सीपीआई के राज्य सचिव कॉमरेड अरविंद श्रीवास्तव और संजय नामदेव ने एक प्रेस नोट में कहा कि राज्य सरकार ने जन विरोध को दबाने के लिये राज्य में कोरोना कर्फ्यू लगाकर रखा है लेकिन सत्ताधारी पार्टी ही इसे तोड़ रही है और इससे उनका पाखंड उजागर होता है और उन्होंने लॉकडाउन और कर्फ्यू के बावजूद विगत 5 मई को मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर सिंगरौली सहित विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन, धरना और पुतला दहन करने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कामरेड अरविंद श्रीवास्तव और राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सीपीआई विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नही है और जनता के सवालों पर प्रतिरोध का अधिकार संवैधानिक अधिकार है लेकिन इस संक्रमण के समय जब किसी भी तरह का राजनीतिक प्रदर्शन, धरना, आंदोलन खुद भाजपा सरकार द्वारा प्रतिबंधित है तब भी भाजपा ने सारे प्रदेश में आंदोलन करके कानून तोड़ा है और उन्होंने बंगाल के मुद्दे का साम्प्रदायिकरण करने की भी कोशिश की है ।

सीपीआई संकट के इस समय राज्य की जनता के साथ खड़ी है और प्रदेश में हर आदमी को इलाज की गारंटी, कोरोना का इलाज सभी अस्पतालों में नि:शुल्क किये जाने और सभी प्राइवेट अस्पतालो के अधिग्रहण की और सभी जरूरतमंदों को 6 महीने का राशन निःशुल्क प्रदान करने की मांग को लेकर 10 मई को “राज्य व्यापी प्रतिरोध दिवस” का आव्हान किया है।

इस दिन पूरे राज्य में पार्टी के साथी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये अपना प्रतिरोध दर्ज करायेगे और मांगें उठायेगे और सीपीआई ने सभी राजनीतिक दलों और जन संगठनों को भी अनुमति देने की मांग की है और यह जानकारी काम. संजय नामदेव (राज्य परिषद सदस्य) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश ने दी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...