Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भूमि की न्यू खुदाई को लेकर के हुई मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली थाना पीड़िता ने लगायी उच्च अधिकारियो से न्याय की गुहार

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/05/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जरौधा गांव में जगह जमीन बुनियाद खुदाई को लेकर के घर में घुसकर मारपीट मामला कोतवाली थाना बैढन पहुँचा है ।

पीड़िता प्रमिला पटेल पति मनोकामना पटेल उम्र लगभग 40 वर्ष ने आरोप लगाते हुये बताया कि हमारे पड़ोस के जयकुमार पटेल, बबुआराम, आनंद, रमेश, दादूराम, कमलेश लोग हमारे भूमि में बुनियाद वगैरह खोद रहे थे तभी कुछ बात को लेकर कहा सुनी हुई तभी घर में घुसकर प्रमिला पटेल को लहूलुहान कर सिर हाथ पैर कमर और गले में गंभीर चोटे आयी है जो लहूलुहान हो गयी वही परिजन व पीड़िता प्रमिला पटेल ने कोतवाली थाना बैढन में 294, 323, 506, 34 मामला दर्ज कर लिया गया है जिसे जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु कोतवाली पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है जहां पर उपचार चल रहा है ।

वहीं पीड़िता प्रमिला बताती है कि यह पहला दफा नहीं है इसके पूर्व जगह जमीन को लेकर कई बार पड़ोसी जय कुमार समेत आधा दर्जन लोग पूर्व में मारपीट कर चुके हैं और आगे बताती है कि कार्यवाही न होने से इनका हौसला बुलंद रहता है और आये दिन मारपीट करने के लिये हमेशा उतारू रहते हैं जहां पर कार्यवाही के लिये सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...