ब्रेकिंग न्यूज़ – 27/04/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :-आपको बता दें मामल विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त चौकी का है जहां बिती रात जयन्त CWS कलोनी MQ/461 जे.एन. सोनी के सुने आवास में चोरों ने पीछे से सीट तोड़कर कर घर के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा सुना घर होने के चलते चोरों ने पूरे घर के समान को उथल पुथल कर रख दिया।
लोगों का कहना है कि – MQ/ 461 निवासी किसी शादी के कार्यक्रम में अपने गांव गए हुए हैं जैसे आस पड़ोस के लोगों चोरी की भनक लगी तब आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर जयन्त पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया।
अब देखना यह है कि घर के मालिक आते हैं उसके बाद ही पता चल पाएगा कि चोरों ने कितने का नुकसान किया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
