बढ़ता कारवाँ/सिंगरैली (जमुना सोनी) बैढन देश में वैश्विक महामारी से आम जनमानस परेशान हाल हैं और ऐसे में कोविड -19 का लॉकडाउन पालन करते हुये आम जनमानस अपने – अपने घरों में हैं और इसी तारतम्य में सरकार गरीबों को 3 -3 महीने का राशन फ्री में दे रही हैं और ऐसे में थोक किराना दुकानदार मौके का नाजायज फायदा उठाते हुये कालाबाजारी करते हुये मूल्य से अधिक कीमत ले रहे हैं और मध्यम व गरीब वर्गीय परिवार का खून चूस रहे हैं और कोई रसीद भी नहीं दे रहे हैं जिससे छोटे दुकानदार एवं गरीब आम जनमानस को खाद्य सामग्री लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के संभागीय अध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने सिंगरौली जिले के जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जमाखोरी कर रहे हैं वही चिन्हित कर थोक किराना व पान मसाला विक्रेताओं पर छापामारी कर कानूनी कार्यवाही हो और उचित मूल्य पर विक्रय करने का निर्देश हो जिससे आम जनमानस को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री मिल सके ।
वही जिला प्रशासन के कोविड -19 के प्रोटोकॉल के तहत लाकडाउन का आम जनमानस पालन कर सकें और कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बना रहे ।
श्री सिद्दीकी ने बताया कि किराना दुकानों पर सरसों का तेल जो 1 सप्ताह पहले ₹140/- किलो मिल रहा था जो अब आज ₹170/- किलो दे रहे हैं और ऐसे में खाने वाले कई सामग्री पर अत्यधिक कीमत ले रहे हैं ।
वही जगह – जगह छोटे फुटकर किराना व्यावसायी बताते है कि जब थोक किराना व्यावसायी अत्यधिक रेट बढ़ाकर लेते है तो हम अपने घर से दे और कहते है हम आपको सामान नही दे पायेंगे और वही कहि जगहों तू – तू, मैं – मैं स्थिति उतपन्न हो चुकी है और ऐसे परिस्थिति में जिला प्रशासन को दखल देने अतिआवश्यकता है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
