Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम क्षेत्र में सड़क – नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन के बावजूद महीने भर से अधिक होने पर निर्माण कार्य न होने से वार्ड वासियों में नाराजगी जल्द प्रारंभ हो निर्माण कार्य – वार्डवासी

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/04/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन विगत माह फरवरी में नाली व पीसीसी सड़क डब्ल्यूबीएम सड़क जिले के सिंगरौली सदर विधायक व नगर निगम आयुक्त के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में निर्माण कार्यों का बड़े विधि विधान से भूमिपूजन किया गया था जिसमे अभी तक कोई निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो सका है ।

वहीं वार्डवासी निर्माण कार्य होने का इंतजार कर रहे हैं और बताते है कि कहीं तो जगह विवादित है और वही कहीं तो निर्माण कार्य का वर्क आर्डर ही नहीं हो पाया है और ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया गया कि बहुत जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगे ।

विगत फरवरी माह में हुये निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ था जैसे थाना रोड साकेत बस्ती के पास विनोद मिश्रा के घर से रामनरेश त्रिपाठी के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और शिवकली साकेत के घर से जायका होटल तक डब्ल्यूबीएम सड़क और वार्ड क्र. 40 आदर्श वार्ड के गांधी पथ में चंदा बैस के घर से अरविंद लखेरा के घर तक नाली निर्माण और अन्य जगहों पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ।

इन जगह पर निर्माण कार्य मे विवाद की स्थिति

गनियारी के आवासीय कालोनी के पास दुर्गा कॉलोनी में संदीप मराठे के घर से विनोद गुप्ता के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य और इसी तरह प्रेमनगर में दो बस्तियों के बीच डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति उतपन्न है और जब इन जगहों पर एक माह से अधिक भूमिपूजन हुये हो चुका है निर्माण कार्य नही दिख रहा है कारण जो भी हो ।

वही गनियारी के शांतिनगर और इंदिरा कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र जाने लिये नाला जोड़ता है जिसमें नाला से होकर छोटे-छोटे बच्चों का आवागमन होता रहता है और वही नाला पर पुल बनना है जिसका टेंडर वगैरह हो चुका है महीने भर से अधिक होने जाने के बावजूद अभी तक वर्क आर्डर नहीं हो सका है ।

ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों का उदासीनता कहे या लापरवाही कहे ? और वही स्थानीयों ने रुके हुये निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द कार्य करवाने की माँग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...