Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर ने जिले मे कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओ की समीक्षा हर व्यक्ति मास्क लगाये इसके लिये सख्ती भी बरती जाये – राजीव रंजन मीणा आगामी आदेश तक जन सुनवाई स्थागित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन आज 4 अप्रैल 2021 जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता मे एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह की उपस्थिति मे विगत दिवस शांय जिले मे कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिसमे कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये मास्क लगाना आवश्यक है और हर व्यक्ति मास्क लगाये इसके लिये लोगो को सीख दिये जाने के साथ साथ सख्ती भी जरूरी है ।

कलेक्टर ने कहा कि इसके लिये सघन जन जागरूकता अभियान चलाया जाये और शहरी क्षेत्र मे अधिक से अधिक चलानी कार्यवाही करने के दलो का गठन किया जाये और वही ग्रामीण क्षेत्रो के हाट बाजारों मे बिना मास्क के घूमते पाये जाने वालो के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करे ।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि कोविड – 19 नियमो का उल्लघन करने वालो के विरूद्ध एफआईआर के साथ – साथ उन्हे खुली जेल मे कुछ समय तक बैठाये और उन्होने आरआरटी टीम को सख्त निर्देश दिये कि अपने – अपने क्षेत्रो मे कोरोना संक्रमण को रोकने एवं मास्क लगाने के लिये जनजागरूकता लाये व बाहर से आने वाले लोगो की सघनता के साथ जॉच करायी जाये और उन्हे होम क्वारेनटाईन कराये और फीवर क्लीनिको मे अधिक से अधिक लोगो की जॉच करायी जाये और सभी उपखण्ड अधिकारी अपने अपने उपखण्डो मे इस महामारी के रोकथाम के लिये होम क्वारेनटाईन किये गये व्यक्तियो के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कराये और होम क्वारेनटाईन किये गये व्यक्ति के घर पर लाल कलर का बोर्ड चस्पा कराये व संबंधित दल के द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जाये कि संबंधित व्यक्तियो के द्वारा नियमो का पालन किया जा रहा है कि नही और उन्होने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर स्थापित किये जाने वाले जिला कोविड कमान्ड सेटर मे 24 घण्टे तैनात रहने के लिये कर्मचारियो की ड्यूटी लगायी जाये और ऐसे व्यक्ति जिन्हे होम क्वारेनटाईन करने के लिये उनके घरो मे व्यवस्था न हो तो उन्हे निर्धारित किये गये स्थलो पर क्वारेनटाईन कराये।

कलेक्टर श्री मीणा ने 45 वर्ष से उपर के व्यक्तियो को लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये ।

आगामी आदेश तक जन सुनवाई स्थागित

कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव को मद्देनजर रखते हुये हर मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होने वाली जन सुनवाई को आपदा प्रबंधन समिति के बैठक मे लिये गये निर्णय के अनुसार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा आगामी आदेश तक के लिये जन सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया गया है ।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, निगमायुक्त आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...