बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/मोरवा नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध जिले भर में चलाये जा रहे अभियान के तहत मोरवा पुलिस को एक और सफलता मिली है वही मोरवा पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गयी है।

आपको बता दें कि थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी को सूचना मिली की ग्राम मेढौली में दो घरों में भारी मात्रा में शराब रखी है जिसमें दो अलग-अलग टीमें बनाकर देर रात छापामार कार्यवाही की गयी जिसमें रमेश कुमार खैरवार पिता बृजलाल खैरवार निवासी मेढौली के पास 58 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी और वही दूसरी टीम ने छापा मारा जिसमे फूलमती शाहू के पास करीब 62 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्तकर दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 222/21 एवं 223/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया और दोनों के ऊपर पूर्व में भी केस दर्ज हैं ।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, डी.एन. सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अरविंद चौबे, संजय सिंह परिहार, महिला आरक्षक ज्योति पाण्डेय, पूजा त्रिपाठी शामिल रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal