Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कचरा फैलाने वालों पर नगर निगम अमला ने चलानी की कार्यवाही जन जागरूकता कर दी गयी समझाइस, स्वच्छता का रखें ध्यान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली निगमायुक्त आर.पी. सिंह के आदेश पर स्वच्छता प्रकोष्ठ गठित टीम द्वारा व्यवसायिक क्षेत्रो में कचरा

बाहर फेकने वालो दुकानदारो को अलग – अलग टीम द्वारा नियमित कार्यवाही के साथ समझाईश दी गयी और वही आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला के अगुवाई में पूरे शहर में 4 टीम बनाकर ये अभियान चलाया जा रहा है अप्रैल माह में अब तक 4 टीमो के द्वारा 10000/- रुपये से ज्यादा की चालानी कार्यवाही की गयी है जिसमे रोड पर कचरा फेकने वालों, डस्टबिन न रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले व्यवसायी शामिल हैं ।

इस अभियान में नोडल अधिकारी सन्तोष पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक सन्तोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, राजीव सिंह, रामदरस पाण्डेय, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह सहित उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी और सफाई मित्रो की टीम द्वारा दुकान – दुकान जाकर स्वच्छता की जागरूकता और कचरा प्रबंधन का सेवा शु:ल्क का प्रत्येक महीने अदायगी के साथ डस्टबिन रखने, कचरा बाहर न फैलाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करके उसके विकल्पों को अपनाने सहित कोरोना के दिशा – निर्देश का भी प्रचार- प्रसार किया जा रहा है जिनमे दुकानदारो को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के पालन हेतु उचित दूरी पर ग्राहकों के लिये गोले बनाने और दुकानो में सेनेटाइजर की व्यवस्था रखने हेतु समझाइस दी गयी ।

मौके पर आईईसी टीम मैनेजर आशीष शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यो रोहित चौरसिया,रोहित सिंह,प्रशुन पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, राहुल नापित, नितेष सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजन पाण्डेय, सचिन निगम,संजय शुक्ला, सनी दुबे, जितेंद्र शाह, नरेंद्र चौबे, निहाल सिंह, दीपक वर्मा इत्यादि सक्रिय भूमिका में अभियान चला रहे हैं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...