बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है और वही कोतवाली पुलिस ने जिला बदर के कुख्यात अपराधी को भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली द्वारा जिला बदर किया गया शातिर अपराधी मो. हकीम उर्फ पपुल्ला पिता मो. युसुफ खान उम्र 28 वर्ष सा. हिर्रवाह थाना बैढ़न जो कि आदतन अपराधी एवं शातिर चोर है जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर अपने साथी शातिर बदमाश राजू उर्फ राजकुमार पिता फौजदार साहू के साथ मिलकर टावर लाईन में चोरी कर दिनांक वक्त घटना से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी मो. हकीम उर्फ पपुल्ला भारी मात्रा में शराब की बिक्री करने हेतु घर के बाहर पर्छी मे रखा है और सूचना पर छापा मारकर कार्यवाही किया जाकर आरोपी के घर की पर्छी से अवैध रूप से 54 लीटर देशी हाथ से बनी महुआ शराब कीमती 13500/- रूपये आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया और जिला बदर आदेश के उल्लंघन पर थाना वैढ़न में अप. क्र. 475/21 धारा 88 भादवि मप्र रासुअ 190 की धारा 14 एवं 188 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और पकड़े गये आरोपी मो. हकीम उर्फ पपुल्ला से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने उक्त साथी राजू उर्फ राजकुमार के साथ मिलकर टावर लाईन में चोरी कर दिनांक वक्त घटना से फरार रहना स्वीकार किया था उक्त के संबंध में थाना बैढन में पूर्व से अप. क्र. 35/21 धारा 379 भादवि, 3, 4 लोसं.नु.नि. अधि. का पंजीबद्ध कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था व फरार आरोपी मो. हकीम उर्फ पपुल्ला को गिरफ्तार कर कब्जे से 09 टावर पीस कीमती 20 हजार रूपये का बरामद कर कब्जे में लिया गया और इस प्रकार कोतवाली पुलिस टीम को शातिर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी है ।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक – अरूण पाण्डेय, उनि पुष्पेन्द्र धुर्वे, सउनि पप्पू सिंह, कृष्णेन्द्र सिंह, प्रआर. पंकज सिंह, आर. महेश पटेल एवं दीपक शिवहरे, धर्मेन्द्र एवं दिलीप धाकड़ की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal