सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/जमुना सोनी)देवसर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दिन शुक्रवार को संवाद बैठक का आयोजन जनपद सभागार सीधी में आयोजित किया गया।उक्त आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जिला समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया ब्लाक समन्वयक अनिल पाठक सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी नवांकुर

समिति के पदाधिकारी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राऐ एवं परामर्शदाताओं ने शिरकत किया।जिला समन्वयक श्री उर्मलिया द्वारा संवाद बैठक के माध्यम से पूरे टीम के साथ चर्चा करते हुए परिषद की आगामी रणनीति पर भी चर्चा किया गया।चर्चा दौरान जिला समन्वयक ने कहा है कि 1 अप्रैल से 30 जून के मध्य जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्ययोजना तैयार कर युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।अत: आप सब अपने ग्राम पंचायत स्तर पर जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पुरजोर प्रयास करते हुए जल को बचाने का कार्य करें।इसी बीच सभी के द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया गया साथ ही चयनित देवनार नदी के संरक्षण पर कार्ययोजना तैयार किया गया।
आगे कोरोना के टीकाकरण हेतु जन जागरूकता पर भी विशेष अभियान चलाने बात कही गई।उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ संस्थान के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal