ब्रेकिंग न्यूज़ – 28/03/2021
हिम्मत समाचार / (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सीधी/बहरी :-प्राप्त जानकारी अनुसार बहरी थाना अंतर्गत ग्राम पैगमा के पास बैढ़न से सतना जा रही पुरुषवानी बस ने पैग़मा निवासी (पूर्व सरपंच) गोरेलाल जायसवाल उम्र लगभग 55 वर्ष को मारी जोरदार टक्कर जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें लोगों की मदद से सीधी जिला चिकित्सालय भिजवाया गया वही मौके पर बहरी पुलिस ने पहुंचकर बस को थाने ले जाया गया।

लोगों का कहना है कि बस के तेज रफ्तार के कारण ये दुर्घटना हुई है जिसके लिए बस चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है।
आपको बता दें लगभग महीना भर पहले सीधी से सतना जा रही बस जो कि नहर में जा समाई थी जिसमें 54 लोगों ने अपनी जान गवाई गई थी।
इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी आखिर जिम्मेदार क्यों है मौन आखिर क्यों नहीं लग रहा इन बसों के तेज गति पर नियंत्रण।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal