बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली क्षेत्र के शासन चौकी अंतर्गत काम गांव से 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ शासन चौकी पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है ।

जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनकर के मार्गदर्शन में व सीएसपी देवेश पाठक के सतत निगरानी में बैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक ने पुलिस टीम के साथ 1 किलो 200 ग्राम अनुमानित बाजार कीमत 19000 रुपये का गांजा तस्कर के कब्जे से जब्त कर पुलिस हिरासत में लेते हुये न्यायालय में पेश किया गया तो जहाँ न्यायालय ने जेल भेज दिया है ।
वही पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुयी कि शासन चौकी क्षेत्र के ग्राम काम पूरब टोला में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री करता है और जिस सूचना उपरान्त चौकी प्रभारी निरीक्षक भिपेन्द्र पाठक द्वारा गठित पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर अवैध गांजे का अवैध व्यापार करने वाले संदेही व्यक्ति के ठिकाने पर पुलिस नें दबिश देते हुये घेराबंदी कर धर लिया और जहां से संदेही तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार करने के उपरांत पुछताछ कर तलाशी के दौरान आरोपी रामलगन पिता गंगाराम निवासी ग्राम काम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद होने पर पुलिस चौकी शासन में दिनांक 25/03/2021को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, प्रधान आरक्षक ज्ञानेश्वर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, इंद्रेश शर्मा,आरक्षक इंद्रभान बागरी, धर्मराज रावत, हेमराज पटेल की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal