हिम्मत समाचार/(राजकुमार सिंह/बरुन कुमार)सिंगरौली-जिले में आबकारी विभाग इन दिन सुर्खियों में बना हुआ है हर तरफ किराना दुकानों पर बिक रहे अंग्रेजी देशी शराब तो कहीं बिना लाइसेंस के ही चल रहे बीयर बार अंग्रेजी शराब के ठेकेदारों को केवल शराब बेचने की अनुमति दी गई है परंतु आवकारी विभाग की सांठगांठ से शराब ठेकेदार दुकान के पीछे बगैर लाइसेंस के ही बैठाकर पीने की उत्तम व्यवस्था भी दे रहे हैं जिसके कारण आए दिन छोटी मोटी बात भी होती रहती है

आबकारी विभाग और शराब ठेकेदार की मिलीभगत से शासन को लाखों का नुकसान
एक तरफ अवैध शराब बेचने वालों पर आबकारी विभाग कार्यवाही करती है तो दूसरी तरफ सांठगांठ बनाकर शराब ठेकेदारों के द्वारा शराब ठेका के बगल में बगैर लाइसेंस के ही बार संचालित कराया जा रहा है संचालक अपनी दुकान के अगल-बगल बैठा कर पीने की उत्तम व्यवस्था बनाए हुए हैं जहां पर शराब खरीदकर शराबी घंटों जाम से जाम टकराते नजर आते हैं वही बगल से गुजरने वाले रास्ते पर महिलाओं के आने-जाने पर छींटाकशी भी कसते बाज नहीं आते जिसके कारण आम जन मानस को साम होते ही अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
जयन्त पुलिस ने की कार्यवाही तो शराबियो में मच गया अफरा तफरी।।
जयन्त 23/03/2020 को पुलिस के छापे के बाद जयंत पुलिस ने सी डब्ल्यू एस स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के बगल में बगैर लाइसेंस अबैध रूप से चल रहे बीयर बार व चीखने की दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत दी जिसके बाद अवैध तरीके से बीयर बार चला रहे संचालक ने सत्ता पक्ष का धौस देते हुए पुन, बियर बार को सजा लिया है वही इन अबैध बारो संचालन करने में मदद करती दिख रही है क्यो की आबकारी विभाग की पूरी कार्यवाही मात्र महुआ शराब बेचने वालों तक ही शिमित दिखती है।।
अगली खबर में आप पढ़ेंगे
ठेकेदारों के कब्जे में सिंगरौली का आबकारी विभाग।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal