बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन राधेश्याम बैस पिता स्व. रामदास बैस ग्राम चरगोडा पोस्ट पिपराकुरण्द थाना बैढन ने आपनी आप बीती बतायी कि समिति अध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर सिंह और उनके लड़के द्वारा मारपीट व गाली – गलौच करते है व जान मारने की धमकी दिये है और साथ – साथ चरगोंड़ा में विस्थापित सृजन श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित चरगोडा के नाम से एनटीपीसी समिति बनवाकर काम करवा रही है और उस समिति में लगभग 16 आदमी काम करते हैं सदस्यों का 2800/- रुपये 20% कटौती वर्ष 2015 – 16 किया गया था जिसमें 26 दिन का हाजिरी देने को कहा गया था और साथ ही सेफ्टी (सुरक्षा) हेतु किसी भी व्यक्ति को टार्च , हेलमेट, ड्रेस, भिसिल (सिटी), सिलाई और रैनकोट वैगरह कुछ भी नही दिया जाता है जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोतवाली थाना बैढन और उपायुक्त सहकारिता सिंगरौली कार्यालय में लिखित में आवेदन दिया है जो आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही न होने से पीड़ित राधेश्याम बैस मायूस होकर दर – दर की ठोकर खाने को मजबूर है ।

वही पीड़ित राधेश्याम बैस ने दिये गये आवेदन पत्र में गम्भीर आरोप लगाते हुये बताया कि उपस्थिति रजिस्टर में 1 महीने का हाजिरी 1 दिन में पूरा दस्तखत करवाते हैं और जो आदमी नहीं मिला तो उसका अपने हाथ से दस्तखत करके पास कर लेते हैं और साथ ही जिस आदमी का जहां पर रोटेशन में ड्यूटी लगाना चाहिये वहां पर मनमानी ढंग से करते है ।
वही समिति का चुनाव हर वर्ष होता है और समिति के सदस्य को पता ही नही चलता है और राधेश्याम बताते है कि सीओ साहब धीरेंद्र बहादुर सिंह के घर जाकर ले देकर चुनावी कागज पूरा करते हैं और समिति में उनके घर के आदमी और पड़ोसियों का नाम डालकर समिति का चुनाव ,करा देते हैं और वही सभी सदस्यों का समिति में नाम नहीं है और वही फिर से समिति के अध्यक्ष- कोषाध्यक्ष – उपाध्यक्ष इत्यादि पदाधिकारियों का चुनाव कराये जाने की मांग की है ।
इन सभी समस्याओं को लेकर राधेश्याम बैस ने बताया कि बैढन सीओ साहब के पास दिनांक 5/12/2019 को अर्जी लगाया था लेकिन आज दिन तक कोई मौका जांच नहीं किया गया, जब दुबारा दिनांक 17/03/2021को अर्जी दिया गया तो सीओ साहब एवं धीरेंद्र बहादुर सिंह के सहमति पर सब लोग स्टेशन -2 पर ड्यूटी पीरियड में थे तो वहां पर जनुब शेख, ईश्वर दयाल, श्यामसुंदर, हरिलाल यादव स्टेशन मास्टर के सामने दो लड़के धीरेंद्र बहादुर सिंह का छोटा लड़का टिंकल सिंह और उनका भांजा राबर्ट्सगंज सोनभद्र से यहां स्टेशन पर आकर भद्दी – भद्दी गाली और लाठी साइकिल की चैन को मोटरसाइकिल से निकाले और मारने लगे और जान से मारने की धमकी दिये है जो मोबाइल में रिकार्डिग है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal