बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन “शहीद दिवस” के अवसर पर जीवन बचाने की मुहिम में शहर की सभी सामाजिक संस्थायें एक साथ एक मंच पर आकर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही हैं जिसका उद्देश्य जिले में रक्त की कमी से उबारा जा सके ।

इस संदर्भ में “प्रयास फाउंडेशन” के अध्यक्ष शिवेंद्र पाण्डेय और सचिव अमरदीप भारूका ने बैठक आमंत्रित की जिसमे सभी समाजसेवियों को इस उद्देश्य से रूबरू कराया गया कि शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने की मुहिम में सबको शामिल होना चाहिये ।
जिसमे मिश्रा पॉली क्लीनिक एंड नर्सिंग होम बलियरी रोड (रामलीला मैदान के पीछे) बैढन अस्पताल में “शहीद दिवस” के अवसर पर दिनांक 21/03/2021 को सुबह समय 9:00 बजे शाम 4:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जिसमे इंडियन रेडक्रॉस ब्लड बैंक सोसायटी द्वारा नि:शुल्क में ब्लड ग्रुप टेस्ट किये जायेगे और और वही स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे ।
वही प्रयास फाउंडेशन की अगुवाई में टीम युवा टास्क फोर्स, साकार फाउंडेशन, व्यापार संघ, ब्राह्मण समाज, रेडक्रॉस सोसाइटी, मिश्रा पॉली क्लीनिक एंड नर्सिंग होम, लायंस क्लब जैसी संस्थाएं सहयोगी भूमिका में होंगी ।
उक्त बैठक में अमरदीप भारूका, आशीष शुक्ला, शिवेंद्र पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, फरदीन खान, आशीष पाण्डेय और सौरभ दुबे की उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal