Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाथ से मोबाइल छीनकर बाइक से फरार होने वाले जीजा – साला चढ़े सिंगरौली पुलिस के हत्थे नवानगर चोरी की 4 मोबाइल व मोटर साइकिल पल्सर बरामद

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन बड़े शहरों की तर्ज पर सिंगरौली जिले में पल्सर बाइक से फर्राटा भरते आरोपियों द्वारा लोगों के हाथ से मोबाइल लेकर फरार होने की वारदात से सनसनी फैल गयी थी और वही 12 मार्च को थाना नवानगर क्षेत्र में शाम करीबन 8 से 9 बजे के बीच दो अज्ञात पल्सर बाइक सवार द्वारा कई जगह मोबाइल लूट की घटना घटित कर सनसनी फैला दी थी ।

अपराधियों द्वारा ए वारदात उस समय की गयी जब थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग जारी थी जो अपराधियों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती देते हुये मोबाइल लूटकर फरार हो गये थे और वही जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा तत्काल वायरलेस सेट के माध्यम से थाना प्रभारी यूपी सिंह के साथ – साथ थाना प्रभारी बैढन अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी को तत्काल घेराबंदी करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के निर्देश प्रसारित किये गये थे और वही वरिष्ठ अधिकारियों के दिये निर्देशन में पुलिस टीम अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में लग गयी चूकि फरियादी गणों द्वारा यह बात बतायी गयी कि आरोपी नई पल्सर एनएस जिसके पीछे टैटू बना हुआ है से घटना घटित किये हैं यह सूचना पुलिस के लिये एक आशा की किरण साबित हुई और पुलिस द्वारा सक्रिय किये गये मुखबिरो द्वारा यह बात पते में आयी कि लक्ष्मण साकेत निवासी जैतपुर का लड़का राहुल उर्फ सूरज साकेत भी पल्सर एनएस से चलता है जो काफी बदमाश किश्म का है निश्चित रूप से घटना घटित कर सकता है तब उपरोक्त सूरज साकेत की तलाश की गयी तो वह अमलोरी कालोनी में अपने जीजा विजय साकेत निवासी चटका बस्ती सिंगरौली थाना मोरवा का पल्सर एनएस मोटर सायकल के साथ दस्तयाब हुआ जिसे थाना लाकर पूछताछ की गयी जो जुर्म स्वीकार करते हुये मोबाइल बरामद कराया और इनके द्वारा उसी दिन बैढन थाना क्षेत्र में भी शाम करीबन 6 बजे मेन रोड ताली में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया है और अपराधियों के विरूद्ध अपराध धारा 392 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आरोपीगणों से करीब 1 लाख रूपये कीमती लूटे गये मोबाइल फोन जप्त किये गये हैं और वाहन चोरी के प्रकरण में भी इनसे पूछताछ की जा रही है जो इनके द्वारा चौकी सासन क्षेत्र से मोटरसायकल होण्डा लीवो एमपी 66 एमसी 4915 कीमती चालिस हजार रूपये की चोरी करना स्वीकार किया है ।

उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवानगर यूपी सिंह, थाना प्रभारी बैढन अरूण पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत अभिमन्यू द्विवेदी, उनि सीके सिंह, सउनि नृपेन्द्र सिंह, श्यामबिहारी, सुनील दुबे, प्र आरक्षक संजीत सिंह, अनूप सिंह, अजीत सिंह, रामनिरंजन कृष्ण कुमार, बृजेश सिंह, सिरदेलाल, कुलदीप शर्मा, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, कुुंजबिहारी सिंह, टुम्मन पन्द्रे चौकी जयंत के सउनि के पी सिंह, जीवेन्द्र मिश्रा, प्रआरक्षक लक्ष्मीकांत साहू, शिवम सिंह, थाना विन्ध्यनगर के अभिमन्यु उपाध्याय, कमल जागीरदार एवं थाना बैढन के प्र आरक्षक श्यामसुन्दर वैश्य, बीरेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह सेंगर का सराहनीय योगदान रहा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...