ब्रेकिंग न्यूज़ – 11/03/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :-आपको बतातें चलें जयन्त पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूरी पर NCL जयन्त हॉस्पिटल के पास महादेवा विल्डर्स कम्पनी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन गोल मार्केट से वाराणसी बैढन मुख्य मार्ग में लगभग 15 दिन से गड्ढें खोद दिया गया है जिस मार्ग में जयन्त का चौकी है और जयन्त का मुख्य शब्जी बाजार भी है जहाँ दिन भर लोगो का आना जाना लगा रहता है

किन किन का सम्पर्क टूटा – आपको बताते चले यह सड़क गोल मार्केट के साथ साथ रिहायसी कलोनी बैंक, पोस्ट ऑफिस, हॉस्पिटल, एवं पुलिस चौकी बैढन, वाराणसी,आने जाने वाले लोगो को तथा जयन्त फायर ब्रिगेड स्टेशन को जोड़ती है।
▪️कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा – लोगों का कहना है कि रिहायसी इलाका होने के साथ साथ NCL के हॉस्पिटल एवं मार्केट को यह मार्ग जोड़ता है यदि किसी भी प्रकार की आगजनी तथा अप्रिय घटना होती है तो पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के गाड़ी को काफी दूर से घूम कर आना होगा जिसके चलते भारी जान माल का नुकसान हो सकता है।।
प्रबंधन को जानकारी होने के बावजूद भी उक्त कार्य को तत्काल नही कराया जा रहा है आखिर जिम्मेदार क्यों साधे हैं चुप्पी।
क्या किसी बड़ी घटना होने का है इंतजार।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal