Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के काउंसिल सदस्य बने किसान नेता तेजराम विद्रोही।।

HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी) :- मिली जानकारी अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा पारित कॉरपोरेट परस्त व किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तीन कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून लागू करने, बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस लेने और प्रदूषण नियंत्रण कानून 2020 में किसान विरोधी बिंदुओं को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को संचालित करने वाली संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के 90 सदस्यीय कॉउंसिल सदस्यों में अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तथा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संचालक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही को शामिल किया गया है

आपको बता दें दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को संचालित करने के तीन स्तर की कमेटी बनी हुई है जिसमे 09 सदस्यीय समन्वय समिति सभी किसान संगठनों के साथ लगातार समन्वय स्थापित करने का काम कर रही है, 40 सदस्यीय कमेटी की जिम्मेदारी सरकार के साथ बातचीत करने की है और 09 सदस्यीय कॉउंसिल सदस्यों की जिम्मेदारी आंदोलन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने व सर्वसम्मति से सामूहिक निर्णय लेने की है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...