बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत पहचान छुपाकर ठेकेदारी एवं होटल व्यवसाय का संचालन कर रहे हत्या एवं अपहरण के शातिर अपराधी चंदन सुनार उर्फ चंदन कुमार उर्फ चंद्रमोहन को गिरफ्तार हेतु कोलकाता क्राइम ब्रांच की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कोलकाता क्राइम ब्रांच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया ।

उल्लेख है कि हत्या एवं अपहरण का मास्टरमाइंड शातिर अपराधी जो कि अपनी पहचान बदलकर सिंगरौली जिले में निवासरत था एवं अपराध के जगत में चंदन सुनार के नाम से जाना जाता था उक्त चंदन कुमार उर्फ चंदन सुनार उर्फ चंद्रमोहन पिता श्यामनाथ गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी हाल गनियारी थाना जिला सिंगरौली को पश्चिम बंगाल क्राइम ब्रांच पुलिस की सूचना पर आज दिनांक 10/03/21 को उसके घर गनियारी से गिरफ्तार किया गया है और वही पश्चिम बंगाल क्राइम ब्रांच को उक्त अपराधी की तलाश थाना सालनपुर जिला पश्चिम बर्दवान (पश्चिम बंगाल) के प्रकरण क्रमांक 51/19 यूएस 365, 364, 364 ए आईपीसी मे थी और थाना बैढन लाकर उक्त अपराधी से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अपराधी चंदन सुनार बिहार के हाजीपुर जिले का मूलत: निवासी है जो कि वर्ष 2002-03 से जब वह हाजीपुर में रहकर पढ़ाई करता था तब से अपराध की दुनिया में प्रविष्ट हो गया था और उसके बाद उसने हत्या एवं अपहरण के कई अपराध घटित किये वही अपराधी 2006 से 2011 तक रांची हाजीपुर एवं पटना स्थित बेऊर जेल में करीबन 6 वर्ष तक निरुद्ध रहा है और जेल से छूटने के बाद अपराधी चंदन सुनार अपनी पहचान छिपाने व काम की तलाश में ठेकेदारी करने के लिये सिंगरौली आ गया और सिंगरौली में छोटी मोटी ठेकेदारी करने लगा एवं जीपी पैलेस होटल का संचालन करने लगा और गनियारी में मकान लेकर रहता था और अपराधी का गिरोह चंदन सोनार अपहरणकर्ता गिरोह के नाम पर बिहार में जाना जाता है और अपराधी द्वारा पूछताछ पर वर्ष 2011 से किसी अपराध में संलिप्त न होना बताया जा रहा है किंतु उक्त अपराधी की भूमिका वर्ष 2019 में पीएस सालनपुर जिला पश्चिम बर्दवान (पश्चिम बंगाल) में पंजीबद्ध उक्त अपराध में पायी गयी है ।
उक्त प्रकरण में आरोपियों द्वारा तेजपाल सिंह एवं उसके ड्राइवर का अपहरण किया गया था व फिरौती के रूप में करीबन 2 करोड़ 60 लाख रुपये वसूले गये थे उक्त प्रकरण में अभी तक बंगाल पुलिस द्वारा छह आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है और पश्चिम बंगाल की क्राइम ब्रांच की सूचना पर कोतवाली पुलिस को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कराने में सफलता मिली है और वही आरोपी का संपूर्ण डेटाबेस एवं आरोपी के अपराधों की जानकारी भारत के राज्य बिहार – झारखंड – पश्चिम बंगाल – उत्तर प्रदेश से एकत्रित की जा रही है ।
वही जगह – जगह चर्चा जोरों पर चल रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में इतना बड़ा अपराधी लंबे अरसे से रह रहा था वही इसके पूर्व में आरोपी के करतूतों के बारे में कोतवाली थाना पुलिस तक को भनक नही लगा और आमजन भी विश्वास नहीं कर रहे हैं चंदन कुमार चंद्रमोहन ऐसा बड़ा शातिर अपराधी होगा वही जो सुन रहा है वही लोग दांतो तले उंगली दबाना दबा रहे है और चर्चा होना तो लाजमी है ।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक विजय पुष्कर सहायक उपनिरीक्षक बीपी कोल, प्रधान आरक्षक गणेश रावत, प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह, आरक्षक अंचल सेन, आरक्षक रामकुमार बागरी, आरक्षक माधव प्रताप, आरक्षक राजभर रावत शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal