Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ट्रामा सेटर ओपीडी मे समय पर पर्ची आपरेटर नही मिला तो कलेक्टर ने जतायी नाराजगी चिकित्सालय के हर वार्ड मे प्रभारी चिकित्सको करे नियुक्त – राजीव रंजन मीणा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज 09 मार्च 2021 को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा आज आकास्मिक रूप से जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेटर का प्रातः 9:30 बजे औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान पर्ची काउंटर पर दो के स्थान पर एक ही आपरेटर उपस्थित मिला जिस पर कलेक्टर के द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी और वही मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित आउट सोर्स कर्मचारी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया ।

वही चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान कलेक्टर के द्वारा चिकित्सक कक्ष टेली मेडिसिन कक्ष के साथ – साथ वार्डो का भी निरीक्षण कर निर्देश दिया गया कि चिकित्सको का नाम बोर्ड मे अंकित कराये और उन्होने निर्देश दिया कि चिकित्सक प्रातः 9:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक भोजन अवकाश के समय को छोडकर चिकित्सालय मे उपस्थित रहे और आपातकालीन चिकित्सको की ड्यूटी पूर्व की भाति संचालित रहे ।

कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सालय मे भर्ती मरीजो की सही तरीके से देख – रेख की जाये एवं उन्हे समय – समय पर आवश्यक उपचार मुहैया कराया जाये और प्रत्येक चिकित्सक को एक – एक वार्ड की जिम्मेदारी सौपी जाये और उन्होने निर्देश दिया कि ग्रामीण अंचलो मे पदस्थ सीएचओ प्रतिदिन टेली मेडिसिन सेटर मे उपस्थित चिकित्सको से बात कर ग्रामीण क्षेत्रो मे निवासरत नागरिको को उपचार हेतु आवश्यक सलाह ले और टेली मेडिसिन मे तीन चिकित्सको की ड्यूटी लगायी जाये जिसमे एक महिला चिकित्सक हो ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ का भी उपचार किया जा सके ।

कलेक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये कि आवश्यकता अनुसार पूर्व मे जिन सीएचओ की ड्यूटी कोविड वैक्सीन सेटर मे लगायी गयी है और उन्हे आवश्यकता के तहत आरोग्य केन्द्रो मे पदस्थ किया जाये ताकि केन्द्रो मे स्वास्थ्य सुविधा सुचारू रूप से संचालित हो सके और उन्होने निर्देश दिया कि चिकित्सालय की साफ – सफाई व्यवस्था बेहतरीन रखी जाये और पेयजल के लिये नवीन बोर का खनन कराया जाये व प्रत्येक डाक्टरो की ड्यूटी चार्ट गेट के बाहर चस्पा कराये ताकि आम जानो को डाक्टरो के उपस्थिति के संबंध मे जानकारी प्राप्त हो सके ।

चिकित्सको सहित ट्रामा सेटर नियुक्त कर्मचारियो की प्रतिदिन की उपस्थिति का जायजा प्रति दिवस अपने राउंड के दौरान सिविल सर्जन के द्वारा लिया जाये और वही चिकित्सालय की सभी व्यवस्था चुस्त एवं दुरूस्त रखी जाये।

उक्त निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.के जैन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश सिंह, डॉ. ओ.पी झा मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...