बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन के.औ.सु.ब. इकाई वीएसटीपीपी (एनटीपीसी) विन्ध्यनगर में दिनांक 03 मार्च 2021 से प्रारम्भ होकर 10 मार्च 2021 तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है और इस सुरक्षा सप्ताह के दौरान दिनांक 06/03/2021 को इंडियन रेडक्रास ब्लड बैंक विन्ध्यनगर सिंगरौली एवं एनटीपीसी विन्ध्यनगर चिकित्सालय के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें केऔसुब इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर के 30 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।

ज्ञात हो कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिनांक 10 मार्च 2021 को अपना 52 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है और सभी उपस्थित डॉक्टरों एवं अधिकारियों ने केऔसुब के इस महान कार्य की सराहना की है ।
उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जय प्रकाश आजाद, वरिष्ठ कमाण्डेन्ट, केऔसुब इकाई वीएसटीपीपी/एनटीपीसी विन्ध्यनगर ने किया और इस अवसर पर उप कमाण्डेन्ट प्रशान्त द्विवेदी, सहायक कमाण्डेन्ट एस.वी. रेड्डी एवं अजीत टोप्पो, रेडक्रॉस चेयरमैन राजमोहन श्रीवास्तव, डा. राज सिंह पेडियाट्रिशियन, एनटीपीसी विन्ध्या हास्पिटल, डा. राज बोलवंकर, ओप्थेलमोलाजिस्ट विन्घ्यनगर, डा.आर.डी. द्विवेदी मेडिकल डायरेक्टर, आई/सी ब्लड बैंक रेडक्रास सोसायटी विन्ध्यनगर हास्पिटल, डा. डी.के.मिश्रा, सचिव रेडक्रास, रेडक्रास कोआर्डिनेटर व टेक्नीशियन उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal