ब्रेकिंग न्यूज़ – 05/03/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :-5 मार्च 2021/ शासन के मंशानुसार वनाधिकार के अमान्य दावो का समय सीमा मे निराकरण कराकर भूमियो के वास्तविक हकदारो को वन भूमियो का पट्टा दिलाया जा सके इसी उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा आज ग्राम पंचायत आमो विकास खण्ड देवसर अंतर्गत स्थित ग्राम सिलफ मे पहुचकर मौके पर काबिज हितग्राहियो का अवलोकन कर मौके पर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये गये।

तत्पश्चात कलेक्टर श्री मीना के द्वारा ग्राम पंचायत आमो के ग्रामीणो से उनकी समस्याओ की जानकारी ली गई। तथा मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक को समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होने पेयजल समस्या के संबंध मे आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि पंचायत क्षेत्रान्तर्गत खेत तालाब, बोरी बंधन के कार्य को प्राथमिकता दी जाये जिससे पेयजल की समस्या का निदान किया जा सके।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय खेडकर, तहसीलदार दिवाकर सिंह, रेंजर वन विभाग रामसजीवन जयसवाल सहित सरपंच चंन्द्रभान सिंह, सचिव छोटेलाल चौबे, बबुआ सिंह उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal