Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति का सम्मेलन कोतवाली परिसर में हुआ सम्पन्न

दिये गये आवश्यक सुझाव, अपने आसपास गतिविधियों पर रखे नजर, निष्पक्ष भाव से करें कार्य – अनिल सोनकर

BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली थाना परिसर में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर को श्री भदौरिया द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

वही सम्मेलन में जिले के ग्राम और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को अपने आस – पास आपराधिक गतिविधियों से सम्बन्धित घटना घटित से पूर्व स्थानीय थाना को सूचना देवे ताकि अपराध में कमी आये और वही अपराध होने से रोका जा सके और वही उक्त सम्मेलन में जिक्र किया गया कि जिले में पुलिस कमी के कारण पुलिस हर जगह उपलब्ध हो सकती है इसलिए शासन के निर्देशानुसार ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति का गठन किया गया है जिसमें अपने आसपास विभिन्न गतिविधियों पर नजर बनाये रखें और जैसे सूचना मिलती है अपने स्थानीय थाना को तत्काल सूचना देवे और पुलिस का भरपूर सहयोग करें ।

औद्योगिक क्षेत्र होने से कई बार विस्थापित हुये और विस्थापन होते ही मुआवजा वाली जगहों पर जाकर बाहर की चिटफंड कंपनियां अपने स्थानीय स्तर पर एजेंट बनाकर ढाई से साल 3 साल व 5 साल में धन को दोगुना धन करने के चक्कर में विस्थापितों व जनता की गाढ़ी की कमाई के रुपये को लेकर चिटफंड कंपनियां रफू चक्कर हो जाती है तब वही पुलिस थाना में आकर अपनी आप बीती बताते है और इससे बचे और विस्थापित व आम जनता राष्ट्रीयकृत बैको में अपने रुपये को जमा करे और वही महत्वपूर्ण सुझाव सम्मेलन में दिया गया ।

खुटार के समाजसेवी व ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य जनकलाल सोनी ने उक्त सम्मेलन में अपनी बात रखी ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति का जिला स्तर पर फिर से गठन किया जाये और ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक पुष्पराज भदौरिया को संभागीय संयोजक बनाये जाये और सभी ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाये और समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किये जाये ताकि आने वाले समय में एक पहचान बन सके और वही कहा कि अपने आपको ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति का सदस्य कहि भी बता सके ।

वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने सम्मेलन को संबोधित किया की जल्द ही ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का परिचय पत्र उपलब्ध कराया जायेगा और साथ ही ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य निष्पक्ष भाव से 1 घंटा – 2 घंटा – 4 घण्टा निष्पक्ष भाव से कार्य करें और यह सामाजिक कार्य है पुलिस का सहयोग करें और यह अवैतानिक कार्य है ।

नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक बताया कि अपने मोहल्ले और आस पास के क्षेत्र में नारी व महिला सुरक्षा से संबंधित और बालक – बालिकाओं के प्रति जन जागरूकता का कार्यक्रम कर समझाइश देने के कार्य किये जाये और पुलिस का सहयोग लेवे और देवें ।

उक्त सम्मेलन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नगर कोतवाल अरुण कुमार पाण्डेय, एसआई मुकेश झारिया, एसआई अभिषेक पाण्डेय, खुटार सरपंच बालमुकुन्द सिंह परिहार, जनकलाल सोनी, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति जिला संयोजक पुष्पराज सिंह भदौरिया सहित कोतवाली थाना के स्टाप व ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...