बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बकाया राजस्व वसूली 20 मार्च तक किया जाना सुनिश्चित करे और वही राजस्व के लंबित प्रकरणो का निराकरण निर्धारित समय सीमा मे किया जाये और उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित राजस्व अधिकारियो की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा दिया गया ।

कलेक्टर श्री मीणा ने बैठक मे उपस्थित राजस्व अधिकारियो से राजस्व वसूली के प्रगति की जानकारी ली और उन्होने निर्देश दिया कि बड़े बकायेदारो से अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली किया जाना सुनिश्चित करे ।
वही लंबित राजस्व प्रकरणो की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि अविवादित नामांतरण बटनवारा, सीमांकन सहित सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणो का निराकरण निर्धारित समय पर किया जाना सुनिश्चित करे और उन्होने निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा से संबंधित प्रकरणो का निराकरण गंभीरता के साथ किया जाये और वही जो आर्थिक सहायता राशि दी जाती है उसे शीघ्र प्रदान करने की कार्यवाही करे ।
कलेक्टर ने कहा कि आप सब बैंको मे लंबित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के प्रकरणो का अपने स्तर से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे और वनाधिकार के लंबित प्रकरणो का निराकरण समय पर जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्ततु करने का निर्देश दिये ।
वही ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तैयार कराने हेतु सचिव एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, पटवारियो के माध्यम से अधिक से व्यक्ति को कैम्प स्थल भेजने का कार्य कराये और आम लोगो तक जानकारी दे कि आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है और वही कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियो को प्रेरित कराये।
उक्त बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, एसडीएम विकास सिंह, एसडीएम एस.पी मिश्रा, एसडीएम नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ सहित तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, जान्हवी शुक्ला, कुन्हाल राउत, दिवाकर सिंह, वशराखन, एस.के गुप्ता, एस.पी प्रजापति आदि उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal