बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय में उपयंत्री के पद पर पदस्थ डीके सिंह रहे और वही कई के प्रयास के बाद कल दिनांक 03/03/2021 को नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के द्वारा उपयंत्री डीके सिंह के सराहनीय कार्यो को देखते हुये नगर निगम नवजीवन बिहार जोन के प्रभारी सहायक यंत्री नियुक्त किये है ।

वही बताते है कि यह 4 वर्षों से प्रयास कर रहे थे डीके सिंह वरिष्ठ उपयंत्री में शामिल थे लेकिन कुछ कारणों से उन्हें सहायक यंत्री पद का लाभ नहीं मिल पा रहा था और वही नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और डीके सिंह को सहायक यंत्री का दिया प्रभार दिया गया ।
नगर पालिक निगम आयुक्त आरपी सिंह के द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि डीके सिंह को नवजीवन बिहार जोन के वार्ड क्र. 12 से 19 तक के कार्यों का पर्वेक्षण हेतु प्रभारी सहायक यंत्री नियुक्त किया गया है ।
वही नगर पालिक निगम में पदस्थ डीके सिंह को सहायक यंत्री का प्रभार मिलते ही उनके साथियों में खुशी की लहर दौड़ गयी और वही एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर देखे गये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal