Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संदिग्ध अवस्था में अशोक सिंह की मौत का मामला गहराया सुरक्षा एजेंसी ने सहायता राशि 50 हजार देकर झाड़ा पल्ला, परिजनों ने लगाया आरोप, बना जांच का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कल विगत दिवस 26/27 फरवरी की रात्रि में अशोक सिंह पिता रामप्रताप सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम पोस्ट सिहावल जिला सीधी (मध्य प्रदेश) की निवासी थे जो एनसीएल निगाही परियोजना में लगभग डेढ़ माह से रहकर कार्य करते थे जिनका संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है और उनके घर में पत्नी के अलावा में 3 पुत्र 1 पुत्री है जहाँ रो रोकर बुरा हाल है ।

उक्त मामले को लेकर मृतक के रिस्तेदार क्षत्रजीत सिंह और परिजनों ने आरोप लगाया है कि दिव्या ठाकुर सुरक्षा एजेंसी निगाही के अंडर में अशोक सिंह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे विगत दिवस 26/ 27 फरवरी की रात में सुरक्षा गार्डों के साथ पार्टी मनायी थी इसके बाद प्रतिदिन की तरह कमरे में सो गये जिनका लगभग 3:00 बजे भोर में तड़फड़ाने की आवाज आयी तभी सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह द्वारा अशोक सिंह की हालत को देखते हुये एंबुलेंस बुलाकर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त ले जाया गया जहां पर पहुँचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

अशोक सिंह के मौत के बाद दिव्या ठाकुर सुरक्षा एजेंसी निगाही का कहना है कि अशोक सिंह हमारे यहाँ सुरक्षा गार्ड की नौकरी नही करते थे ।

वही परिजनों कहना व दावा करते है कि सुरक्षा गार्ड का नौकरी दिव्या ठाकुर सुरक्षा एजेंसी निगाही के अंडर करते थे जिनका वेतन बैंक के खाते में आता था और इसके पहले दूधिचुआ में 3 वर्ष पूर्व में सुरक्षा गार्ड की नौकरी इसी कंपनी में कर चुके हैं वही सुरक्षा एजेंसी अब जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है और जबकि उक्त सुरक्षा एजेंसी द्वारा अंतिम संस्कार हेतु ₹50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी है और यह मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच का विषय बना हुआ है और वही पुलिस की में जाँच में साफ जायेगा ।

परिजनों का कहना है कि बीमा इंश्योरेंस वगैरह नियमानुसार दिये जाये और नहीं तो पेटी कांट्रेक्टर गंगा सिंह और सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह के ऊपर मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाने की मांग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...