Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोटरसाइकिल चोर को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा, दो मोटरसाइकिल बरामद

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 10 फरवरी को ताली मेन रोड से और 17 फरवरी को बिलौजी मेन रोड से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आरोपी मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली है ।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10/02/2021 को शाम 07:00 बजे फरियादी अनूप शाह पिता किशुनलाल शाह निवासी घूरीताल की हीरो एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल एमपी 04 व्ही एम 2973 को ताली मेन रोड से एवं दिनांक 17/02/2021 को रात्रि 09.00 बजे फरियादी रामकुमार शाह पिता जयराम शाह उम्र 42 वर्ष निवासी बिलौजी का हीरो हॉण्डा ग्लैमर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 53 एमए 0760 को बिलौजी मेन रोड से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बैढन मे अपराध क्रमांक क्रमश: 285/021, 286/021 धारा 379 भादवि का कायम कर सतत् विवेचना की गयी और वही चोरी गयी मोटर साइकिलों की लगातार पता साजी उपरान्त आज दिनांक 27/02/2021 को उक्त मोटर साइकिलों की चोरी करने वाले चोर राजेश केवट पिता नन्दू केवट उम्र 20 वर्ष निवासी पचौर से दोनो मोटर साइकिल कीमती 1,20,000/- रूपये की बरामद की जाकर आरोपी राजेश केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि बालेन्द्र शेखर मिश्रा, प्रआर पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, दिनेश तिवारी आर प्रवीण सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, रामनाथ सिंह की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...