बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//खुटार:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा लगातार जिले में अपराध,अवैध कारोबार,नशे के साथ साथ चोरो पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी थाने और चौकियो को इन सब पर शिकंजा कसने और कार्यवाही करने का निर्देश जारी किए हैं।जिसके बाद सिंगरौली पुलिस एक के बाद एक लगातार बड़ी कार्यवाही कर रही है।यैसे में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने भी सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक व कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय के सतत निगरानी में दो अलग अलग मामले में चार आरोपियो को धरदबोचा है जिसमे दो आरोपी लक्ष्मण साकेत पिता मनी साकेत उम्र 27 वर्ष व मायाराम साकेत पिता कतारु साकेत उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी टिकुरी टोला नौगई को 57 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत तकरीबन 11500 रुपये की बिक्री करने ले जाते समय गिरफ्तार किया गया वही शराब की बिक्री के उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स भी जप्त किया गया जिसकी कीमत 48000 बताई जा रही है।आरोपियों को अपराध क्र 045/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया

वही दूसरे प्रकरण में खुटार पुलिस ने दो चोरो को एक समर्सिबल पम्प व 5 मोटर पम्प के साथ गिरफ्तार किया।आपको बता दे कि 24 जनवरी को विनोद सोनी ने चौकी में पम्प चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही 16 फरवरी राकेश शाह ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शिव मंदिर नौगई में लगा समर्सिबल पम्प चोरी हो गया है जिसके बाद चौकी प्रभारी ने दोनो ही मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपराध क्र 044/21 धारा 379 व अपराध क्र 309/21 धारा 379 पंजीबद्व कर जांच सुरु की गई तो केश कुमार साकेत उर्फ गुड्डू साकेत पिता भैयाराम साकेत उम्र 24 वर्ष व अमोल साकेत पिता भैया राम साकेत उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी नौगई को गिरफ्तार किया गया तो दोनो ही आरोपियों के पास से एक समर्सिबल पम्प व 5 मोटर पम्प प्राप्त हुआ

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक इंद्रभान सिंह,संतोष साकेत, सतेन्द्र अग्निहोत्री,रामबहोरी प्रजापति,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,अशोक प्रताप सिंह,संजीत कुमार,मुनेन्द्र मिश्रा,दिलीप धाकड़,गुलाब सिंह,महिला आरक्षक शिखा मालवीया व वर्षा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal