बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय स्थित मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में बुधवार का दिन मरीजों के लिए खास रहा और जब लेप्रोस्कोपिक विधि यानी दूरबीन की मदद से पीड़ित मरीजों के आपरेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ हुयी ।

वही नर्सिंग होम के संचालक डॉ.डी.के. मिश्रा ने बताया कि अब मरीजों को गॉल ब्लैडर यानी पित्त की थैली, अपेण्डिक्स, हार्निया, किडनी सहित अन्य रोगों से निजात पाने के लिए बाहर के अस्पतालों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और जिस लेप्रोस्कोपिक विधि से आपरेशन कराने के लिए मरीजों को बाहर अस्पताल में 40 से 50 हजार खर्च करने पड़ रहे हैं और वह आपरेशन महज 25 से 30 हजार में मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में संभव होगा और आगे डॉ. श्री मिश्रा ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक मशीन हाल ही में नर्सिंग होम में आया है और इस विधि से आपरेशन में चीरा कम लगता है वही शरीर के किसी भाग में छोटा छेद करके दूरबीन विधि से रोग का निदान हो जाता है और इस विधि से आपरेशन के बाद मरीज को 24 घंटे में ही अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है और खास यह कि घाव में इंफेक्शन की संभावना भी नहीं रहती है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal