बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 25/02/2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली जिला परिषद की बैठक माजन मोड़ कार्यालय में सम्पन्न हुआ ।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि सिंगरौली नगर पालिक निगम के सभी सीटों पर पार्षदों व महापौर का चुनाव पार्टी लड़ेगी जिसमे जिला परिषद सिंगरौली के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द प्रत्याशियों का चयन व जनसंपर्क तेजी के साथ प्रारंभ किया जाय और पूरे नगर पालिक क्षेत्र में वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति व बूथ लेवल अधिकारी बी.एल.ए. की नियुक्ति के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से बीपी कुशवाहा जिला सचिव, राजकुमार शर्मा सहायक जिला सचिव, अरुण सिंह ब्लॉक सचिव सिंगरौली, हनुमान प्रसाद बैस, ब्लॉक सचिव देवसर अरुण पाण्डेय, एआईवाईएफ जिला अध्यक्ष सिंगरौली प्रमोद नामदेव, अरविंद साहू, आनंद साहू, विपिन रस्तोगी, अजय नामदेव, राकेश शर्मा, अजय मिश्रा, संजय कुशवाहा, अंकित शर्मा सहित कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal