बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी)बैढन सिंगरौली जिले का लोकप्रिय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता दंगल -5 स्थगित हो गया है ।

उक्त संबंध में बुधवार शाम होटल उदिका पैलेस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दंगल कमेटी के आयोजक – सुरेश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी का असर जब देश – प्रदेश सहित जिले में कम हो गया था तो कमेटी ने दंगल प्रतियोगिता को आयोजित करने की योजना बनायी थी और वही काफी तैयारियां भी हो चुकी थीं परन्तु जिस तरह से कोरोना का ग्राफ देशभर में बढ़ने लगा तो जिला कलेक्टर द्वारा सिंगरौली जिले में कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप के कारण धारा 144 लगा दी गयी और ऐसे में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना संभव नहीं है और उन्होने कहा कि दंगल प्रतियोगिता सिंगरौली वासियों के दिलों में बसता है जो जिले के दूर – दराज से दर्शक उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और वही दर्शकों की संख्या भी इस प्रतियोगिता में काफी ज्यादा होती है ऐसे में शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना संभव नहीं है और इस कारण दंगल प्रतियोगिता -5 स्थगित की गयी है ।
वही श्री शर्मा ने इस दौरान कहा कि कमेटी यह नहीं चाहती है कि दंगल के कारण किसी को भी कोरोना महामारी हो और यदि दंगल के कारण किसी को कोरोना होता तो कमेटी अपने आपको खुद को कभी माफ नहीं कर पायेगी और उन्होने कहा कि चूंकि ज्यादा गर्मी होने पर यह प्रतियोगिता नहीं हो पाती है अत: आने वाले महीनों में भी यदि कोरोना का ग्राफ कम होता है तो भी यह संभव नहीं हो पायेगा कि दंगल प्रतियोगिता हो पाये।
दंगल कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष की प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित कर दी गयी है और आने वाले समय में पुन: दंगल प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार किया जायेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal