HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी) :- दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार कॉरपोरेट परस्त किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को रद्द करने की माग को लेकर दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी 2021को 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोकने देशव्यापी आह्वान किया था, संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के अनुरूप छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में रेल रोकने आरंग रेलवे स्टेशन पर किसान 11बजे से ही एकत्रित होने लगे थे जहाँ पर रेलवे प्रशासन पहले से भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद थे और किसानों को रेलवे स्टेशन के गेट पर ही रोक लिया गया जिससे आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारी पुलिस सुरक्षा कर्मियों के मौजूदगी में जमकर नारेबाजी किये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके कॉरपोरेट मित्रों अम्बानी-अडानी का पुतला दहन कर दिये जो धू-धू जल राख हो गया जिस राख को संयुक्त किसान मजदूर महासंघ के सदस्य कचर डालें तैनात सुरक्षाकर्मीयों को प्रधानमंत्री गृहमंत्री के पुतले को बचाना चाहिए था जो नहीं बचा पाए

इस मौके पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ के किसान दिल्ली सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुट है राज्य के जो किसान दिल्ली नही जा पा रहे हैं वे समय समय पर दिए जाने वाले देशव्यापी आह्वान के साथ एकजुट होकर उस आह्वान का पालन कर रहे हैं, यह आंदोलन जिस तरह हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में महापंचायत का रूप ले लिया है वह स्थिति यहाँ पर आगे बढ़ेगी, जितनी ज्यादा यह आंदोलन आगे खिंचेगी उतनी ही ज्यादा मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी अपना जमीन खोता जायगा, इसलिए मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में किसानों को परेशान करना बंद करे और आंदोलनकारी किसानों की मांगों को पूरा करे, इस अवसर पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के फिंगेश्वर ब्लॉक संयोजक रेखुराम साहू, छुरा के संयोजक चम्मन यादव सदस्यगण नीलकंठ साहू, तुलसी राम साहू, जहूर राम, पवन कुमार, रोहित साहू, दिनेश तारक इत्यादि कई सैकड़ा संयुक्त मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal