Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गरीब व असहाय परिवारों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है “आयुष्मान भारत योजना” का उद्देश्य – कलेक्टर

जिले के पात्र नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाये और योजना का लाभ उठाये राजीव रंजन मीणा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है वही जिले के सभी पात्र नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाये और योजना का लाभ उठाये ।

कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि “आयुष्मान भारत योजना” के अंतर्गत प्रतिवर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा और उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है ।

कलेक्टर ने कहा कि सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं सभी आयुष्मान कार्ड के लिये पात्र है और वही उन्होने कहा कि आप अपना आयुष्मान कार्ड जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, लोक सेवा केन्द्रो में नि:शुल्क के बनवा सकते है और इसके अलावा अपने पास के कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकतें है।

लोक सेवा केन्द्र व कॉमन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिये निर्धारित शुल्क 30 रुपये राशि नियत है ।

कलेक्टर ने कहा कि कार्ड बनवाने के लिये अपने परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है और ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाये और यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्या आती है तो लोक सेवा केन्द्र के हेल्पडेस्क कर्मचारी से सहायता लें सकते है ।

आयुष्मान कार्ड संबंधित अधिक जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नम्बर 180011156514555 पर कॉल कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र या जनसेवा केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...