
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन/माड़ा आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश में तेजी से बढ़ रहे डीजल – पेट्रोल एवं महंगाई को लेकर माड़ा तहसील कार्यालय का घेराव का कार्यक्रम किया गया ।
जिसमें इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और कांग्रेस ने ज्ञापन सौपते हुये मांग किया है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित के विरुद्ध 3 काला कानून पारित किया गया है जिसके विरोध में समस्त भारतवर्ष के किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि तीनों काले कानून को वापस लिया जाये और देश में डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि से किसान एवं आमजन की कमर टूट रही है और वही बढ़ा हुआ दाम वापस लिया जाये और क्षेत्रीय युवा विस्थापितों युवा बेरोजगारों की स्थिति भयावह है सरकार के वचनानुसार तत्काल नौकरी दिलायी जाये ।
कांग्रेस पार्टी के द्वारा माड़ा तहसील के एसडीएम को सूचना देने के बाद एसडीएम ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे इस पर आक्रोशित समस्त कांग्रेसी तहसील की ओर कूच कर दिये और तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट पर जाकर धरने पर बैठ गये और अंदर जाने की बात कहीं लेकिन मौके पर माड़ा थाना के पुलिस बल के द्वारा मामले को शांत कराया गया और आक्रोशित कांग्रेस नेताओं को आश्वासन दिया गया कि जल्द एसडीएम साहब एवं तहसीलदार साहब आकर ज्ञापन लेंगे ।
इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माड़ा एसडीएम के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाये कहा कि जनता के हित में वह कार्य नहीं करते है और इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की एसडीएम मुदार्बाद के नारे भी लगे ।
उक्त विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामअशोक शर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला, संगठन प्रभारी अनिल सिंह, खुटार सरपंच एवं जिला महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार, जेपी शुक्ला प्रदेश सचिव, राघवेंद्र सिंह भोले प्रदेश उपाध्यक्ष, रामकुमार शाह जिला महामंत्री, ललित सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजेश्वरी सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह, रामसजीवन बैस, रामरतन रजक, संपूरण दास जायसवाल, रामकृपाल जायसवाल, धनंजय जायसवाल, रामदयाल शाह, हनुमान जायसवाल, संजय शाह रामदास गुप्ता, सीताराम मिश्रा अशोक जायसवाल, जानकी सिंह बजरंगीलाल सोनी, राजेश तिवारी, हीरामणि दुबे, रामदास बैस, वंश गोपाल सिंह, जय प्रसाद साकेत, राधेश्याम शाह, कैलाश बैस समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal