Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के तहत दिव्यांगो एवं वृद्धो को घर पहुँचाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराये – कलेक्टर अतिक्रमणकारियो – भू माफिओ व मिलावटखोरो के विरूद्ध निरंतर करे कार्यवाही – राजीव रंजन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 18 फरवरी 2021 को “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के तहत प्रथम चरण मे नगरीय क्षेत्र मे निवास करने वाले दिव्यांगो एवं वृद्ध जनो को एक दिन के अंदर उनके घर – घर जाकर खाद्यान उपलब्ध कराया जाये और इसके लिये तिथि निर्धारित कर कार्य योजना प्रस्तुत करे और उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा नगर निगम के आयुक्त एवं डीएसओ को संयुक्त रूप से प्रभार दिया गया ।

विदित हो कि कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह के उपस्थिति मे मुख्यमंत्री के अध्यक्षता मे 8 मार्च को कलेक्टर्स कमिश्नर्स, पुलिस अधीक्षको कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया है ।

जिसके तहत निर्धारित ऐजेन्डे के क्रियान्वन के संबंध मे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक बिन्दुओ पर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया ।

कलेक्टर श्री मीणा ने पूर्व कान्फ्रेंस के दौरान दिये गये निर्देशो पर की गयी कार्यवाही के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात समस्त उपखण्ड अधिकारियो एवं अतिक्रमण दस्ते को निर्देश दिया गया कि शासकीय भूमियो मे भू – माफिया बड़े अतिक्रमणकारियो के द्वारा अतिक्रमण किया गया है उन्हे प्रतिदिन चिन्हित कर ध्वस्त करे और उन्होने कहा कि गुण्डा बदमाशो के द्वारा शासकीय भूमि मे किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करे और आगे निर्देश दिया कि बड़े होटल, रेस्टोरेंट जो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित है उनकी जॉच करे यदि उनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो उसे तत्काल हटाये ।

वही कलेक्टर ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही मे प्रगति लाने का निर्देश दिया और उन्होने कहा अमानक खाद्य पदार्थ पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये और वही वनाधिकार अधिनियम – 2006 के अंतर्गत प्राप्त दावो का निराकरण एक सप्ताह के अंदर किये जाने हेतु उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिया ।

कलेक्टर ने कुपोषण से मुक्ति के लिये अपनायी गयी रणनीति के क्रियान्वन की समीक्षा करते हुये महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही किया जाये और आगनबाड़ी केन्द्रो मे पोषण आहार वितरण शत- प्रतिशत निर्धारित मीनू के तहत काराया जाना सुनिश्चित किया जाये और उन्होने आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये जल संरक्षण एवं प्रबंधन की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि खेत – तालाब सहित बोरी बंधन के कार्य मे गति लायी जाये और वही स्वीकृत हैन्डपम्पो का खनन समय सीमा मे कराया जाये ।

कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा अन्न उत्सव के आयोजन को प्रति माह निर्धारित तिथियो पर आयोजित करने के साथ – साथ केरोसीन सहित खाद्यानो की काला बाजारी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये और गेहु, चना, मसूर, सरसो उपार्जन के लिये पंजीयन के कार्य मे गति लाने के निर्देश दिया ।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गयी व निर्देश दिये गये कि राजस्व एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर अपराधियो एवं अतिक्रमणकारियो, मिलावटखोरो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करे ।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली ऋषि पवार, एसडीएम माड़ा एसपी मिश्रा, निगमायुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, थाना प्रभारी नवानगर यूपी सिंह, खाद्यान्न अधिकारी बालेन्द शुक्ला, उपसंचालक कृषि अशीष पाण्डेय, सहकारिता अधिकारी पी.के मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के. जैन, महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा, आबकारी आयुक्त एन.के व्यास सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...